नितिन गडकरी बने खादी प्रकृति पेंट के ‘ब्रांड एम्बेस्डर’

 

नयी दिल्ली 06 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं को खादी प्रकृति पेंट का ‘ब्रांड एम्बेस्डर’ घोषित करते हुए मंगलवार को कहा कि गोबर से निर्मित इस पेंट के उत्पादन और उपयोग को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

श्री गडकरी ने देश में पहले खादी प्रकृति पेंट के उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसकी ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में प्रमुख भूमिका होगी। इस संयंत्र में गाय के गाेबर से पेंट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खादी प्रकृति पेंट में गरीब से गरीब व्यक्ति के लाभ के लिए सतत विकास पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं और लक्ष्य प्रत्येक गांव में एक ऐसा संयंत्र स्थापित करना होना चाहिए।

इस अवसर पर, श्री गडकरी ने 1000 लीटर खादी प्रकृति पेंट का ऑर्डर भी दिया, जिसका वह नागपुर में अपने आवास पर उपयोग करेंगे।

सत्या

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास