सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए आदेश,योजनाओं को समय से करायें पूरा

पवन गुप्ता


                   लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में योजनाओं को समय से पूर्ण कराने और बजट के सदुपयोग को लेकर अपने मंत्रियों से कहा है कि अधिकारियों के साथ बैठक पर बजट की समीक्षा करें।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न विभागों के बजट से जारी पैसे के उपयोग व आगे की योजनाओं की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। सीएम ने कहा कि विकास कार्य और परियोजनाओं का चयन करते समय क्षेत्र और जिलेवार संतुलन के हिसाब से काम किया जाए। अधिकारी तेजी से निर्णय लेकर पत्रावली को निपटायें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने में विलंब नहीं करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास