पंकज चौधरी ने वित्त राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला
नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) श्री पंकज चौधरी ने आज यहां नार्थ ब्लॉक में वित्त राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया।
श्री चौधरी उत्तरप्रदेश के महाराजगंज लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले और बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है।श्री चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ औपचारिक चर्चा भी की।
श्री चौधरी गोरखपुर के मेयर भी रह चुके हैं।
इसी मंत्रिमंडल विस्तार में वित्त राज्य मंत्री बनाए गए डॉ. भगवत किशनराव कराड ने कल यहां नार्थ ब्लॉक में वित्त राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला था।
डॉ. कराड राज्यसभा के सदस्य है और वह औरंगाबाद नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। पेशे से चिकित्सक 64 वर्षीय डाॅ. कराड मराठवाडा लीगल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
शेखर
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें