ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अब नहीं याद रखने होंगे कार्ड के 16 अंक
नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान भुगतान के लिए अब कार्ड के 16 अंक याद नहीं रखने होंगे, इसके लिए भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) और उद्योग जगत मिलकर रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ सुरक्षित कार्ड लाने पर काम कर रहा है।
पीसीआई ने गुरुवार को कहा, “हमलाेग सुरक्षित कार्ड लाने का समाधान ढूंढने के लिए आरबीआई के साथ काम कर रहे है ताकि उसे ऑनलाइन उद्योग अपना सके और ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करते समय कार्ड के 16 अंक याद नहीं रखना पड़े।”परिषद ने बताया कि आरबीआई के साथ मिलकर एक ऐसे समाधान पर काम किया जा रहा है, जिसके आने से ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करते समय कार्ड के 16 इंटर नहीं करने पड़ेंगे। इस समाधान के माध्यम से होने वाला भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित और आरबीआई की कार्ययोजना के अधीन होगा। जनवरी 2022 तक ग्राहकों को यह सुविधा प्राप्त हो जाएगी।”
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें