साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक 2021 पर संसद की मुहर

 नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) बीमा कंपनियों को कारोबार बढ़ाने के लिए संसाधन जुटाने को आसान बनाने वाला ‘साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक 2021’ को बुधवार को विपक्षी सदस्यों के कड़े विरोध के बीच राज्यसभा ने पारित कर दिया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गयी।

लोसकभा इस विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है। इस तरह से इस विधेयक पर आज संसद की मुहर लग गयी।

पीठासीन अधिकारी सस्मित पात्रा के 105वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के बाद इस विधेयक को पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम पुकारने पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग कर रहे थे। सदस्यों के हंगामे के कारण संक्षिप्त चर्चा को बीच ही कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।

दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर श्री पात्रा ने इस पर चर्चा कराने की कोशिश की और सदस्यों के नाम पुकारे। कुछ सदस्यों ने इसे प्रवर समिति में भेजने की मांग की तो कुछ सदस्य सदन के सुचारू रूप से नहीं चलने का हवाला देकर बोलने से मना कर दिया। इसी दौरान श्री पात्रा ने श्रीमती सीतारमण को इस विधेयक को पारित कराने के लिए पेश करने को कहा और इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस विधेयक पर कुछ सदस्यों ने संशोधन का प्रस्ताव भी दिया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास