दीवानी में रहेगा 21 अगस्त को अतिरिक्त अवकाश-जनपद न्यायाधीश
देवरिया (सू0वि0) 19 अगस्त। जनपद न्यायाधीश रविनाथ ने बताया है कि आगामी 21 अगस्त को अतिरिक्त अवकाश रहेगा। इस दिन दीवानी न्यायालय के समस्त न्यायालय व अधीनस्थ कार्यालय बन्द रहेगें।
मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों प्रयोगार्थ निर्गत कैलेन्डर वर्ष 2021 में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त दिन रविवार को सार्वजनिक अवकाश में पड जाने के कारण मा0 उच्च न्यायालय द्वारा यह व्यवस्था दी गयी है कि यदि कोई राष्ट्रीय पर्व या अन्य अवकाश द्वितीय शनिवार या रविवार को पडता है तो इसकी एवज में अतिरिक्त अवकाश घोषित किया जा सकता है। इस परिप्रेक्ष्य में मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा निर्गत निर्देशानुसार 21 अगस्त को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है।
प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें