पूर्वोत्तर रेलवे को स्क्रैप बेचकर 229.1 करोड़ रुपये की आय

 गोरखपुर, 19 अगस्त (वार्ता) पूर्वोत्तर रेलवे ने स्क्रैप बिक्री कर 229.1 करोड़ रुपये की आय के साथ शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी क्षेत्रीय रेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कोविड-19 के दुष्प्रभाव के बावजूद भी स्क्रैप बिक्री में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की गई। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 150 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 229.1 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री कर पूर्वोत्तर रेलवे पर सर्वकालिक नया आयाम स्थापित किया गया। स्क्रैप निस्तारण के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मार्किंग पद्धति में पूर्वोत्तर रेलवे ने शत-प्रतिषत अंक प्राप्त कर सभी क्षेत्रीय रेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

उन्हाेंने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 160 करोड़ के स्क्रैप बिक्री के लक्ष्य के सापेक्ष इस वर्ष के आरम्भ में कोविड-19 के द्वितीय लहर के दुष्प्रभाव के बावजूद पूर्वोत्तर रेलवे ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक स्क्रैप बिक्री की। अब तक 15.91 करोड़ के रेल राजस्व की प्राप्ति की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास