सात सीटर एमजी ग्लॉस्टर सैवी लॉन्च, कीमत 37.28 लाख रुपए
नयी दिल्ली 09 अगस्त (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने आज ग्लॉस्टर सैवी का 7-सीटर संस्करण लाँच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 37.28 लाख रुपये है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारत की पहली ऑटोनॉमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी की रेंज में शामिल नई एमजी ग्लॉस्टर सैवी ट्रिम का नया संस्करण रेंज को मजबूत करेगा और ग्राहकों को एमजी की टॉप-एंड एसयूवी की व्यापक रेंज में से चुनने का अधिकार प्रदान करेगा। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और एक बोर्गवार्नर ट्रांसफर केस के साथ कई ड्राइविंग मोड हैं, जो इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को मजबूती प्रदान करता है। इसमें आई-स्मार्ट तकनीक, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनारोमिक सनरूफ, ड्राइवर सीट मसाजर, और कई अन्य एक्सक्लूसिव फीचर हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें