काबुल से निकाला जा रहा है 46 अफगानी सिखों और हिन्दुओं को

 काबुल/नयी दिल्ली 23 अगस्त (वार्ता) इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने सोमवार को कहा कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक विमान से कुछ भारतीय नागरिकों के साथ 46 अफगान हिंदुओं और सिखों को काबुल से सुरक्षित निकाला जा रहा है।

श्री चंडोक ने कहा कि अफगानिस्तानी सिख और हिंदु अपने साथ तीन श्री गुरु ग्रंथ साहिब (सिख पवित्र ग्रंथ) लाए हैं।
उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार विशेष रूप से विदेश मंत्रालय और भारतीय वायु सेना के अथक प्रयासों से वहां फंसे हुए 46 अफगान हिंदु और सिख अपने साथ तीन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के साथ काबुल हवाई अड्डे पर होने की पुष्टि करता हूं।
उन्होंने कहा गठबंधन बलों द्वारा उन्हें काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना के विमान की ओर ले जाया जा रहा है और उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ घंटों में और भी लोगों को वहां से निकाला जाएगा।
गौरतलब है कि रविवार को 107 भारतीय नागरिकों के साथ, 23 अफगान सिखों और हिंदुओं को भारतीय वायु सेना के विमान से भारत लाया गया। जिसमें दो अफगान सिख सांसद और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास