अब प्रत्येक सोमवार से रविवार तक प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित हो सकेगीं अनुमन्य गतिविधियां

देवरिया (सू0वि0) 20 अगस्त। अब प्रत्येक सोमवार से रविवार तक प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनुमन्य गतिविधियां कोरोना प्रोटोकाल अनुसार संचालित होगीं। 22 अगस्त दिन रविवार से रविवार की बंदी समाप्त कर दी गई है।  प्रत्येक बाजार की पूर्व में निर्धारित साप्ताहिक बंदी यथावत लागू रहेगी। गतिविधियों के संचालन में मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी व सेनेटाइजर का प्रयोग अनिवार्य होगा।

         जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने यह जानकारी देते हुए शासन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत इस दिशा निर्देश का अक्षरशः पालन किए जाने की अपेक्षा सभी से की है।  

 प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास