अखिलेश को नेता मानने वाले दलों के साथ ही गठबंधन: पटेल

 बरेली 05 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को नेता मानने वाले दलों से साथ ही गठबंधन करेंगे।

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा को रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री पटेल ने गुरूवार को कहा कि छोटे दलों के साथ सपा सामंजस्य बैठायेगी। समाजवादी विचारधारा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को नेता मानने वालों का स्वागत करेंगे।
उन्होने कहा कि बंगाल के चुनाव परिणाम से ये स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में समाजवादी विचारधारा, समतामूलक समाज बनाने वाले और भारत के संविधान पर भरोसा करने वाले लोग ही अब प्रदेश की कमान सम्भालेंगे। बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि सपा के साथ ज्यादा ब्राह्मण हैं। उन्होंने पार्टी के ब्राह्मण चेहरों के नाम भी गिनाए, साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी पर जनता भरोसा करती है। इस बार सपा की ही सरकार बनेगी।
श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है, हालात बहुत खराब हैं. यूपी में अपराध बढ़ा है। सरकार ने पिछले 4 साल से गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई। सत्ता में आने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि 14 दिन में किसानों को गन्ने के पेमेंट का भुगतान होगा, लेकिन करोड़ों रुपया किसानों का मिल पर अभी भी बकाया है, सरकार कुछ नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों का उत्पीड़न समेत तमाम विषयों पर लोगों से मिलकर सरकार की झूठ की पोल खोलेंगे। भाजपा को जनता ने नकार दिया है। जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी लेकिन बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया और काला धन के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव को जीता।
इससे पहले मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते जन सामान्य बुरी तरह परेशान है। आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दुगना-तिगुना बढ़े हुये है जबकि पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है। सत्ता प्रशासन तंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रहा है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात
है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास