मोदी सोमवार को किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करेंगे

 नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे।

वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जा सकेगा । कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से बातचीत करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।

पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को छह हजार रूपए प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की 3 किस्तों में प्रत्येक 4 माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत, अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

इस अवसर पर, केंद्रीय कृषि मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास