यस बैंक और व्हील्सईएमआई के बीच दोपहिया वाहन ऋण को लेकर करार

 नयी दिल्ली, 23 अगस्त,(वार्ता) येस बैंक और व्हीसल्स ईएमआई प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर दोपहिया वाहनों के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए को-लेंडिंग करार किया है।

बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य अपनी-अपनी क्षमताओं को उपयोग कर पूरे भारत में दोपहिया वाहन खरीदारों को निर्बाध ऋण उपलब्ध करना है। इसके तहत एक लाख दोपहिया वाहनों के लिए ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित सह-उधार ढांचा एक सहयोग उपकरण प्रदान करता है जो बैंक की कम लागत वाली निधियों और एनबीएफसी की सोर्सिंग एवं सर्विसिंग विशेषज्ञता से लाभान्वित होता है। यह गठबंधन दोनों उधारदाताओं की ताकत का लाभ उठायेगा और इससे सभी शेयरधारकों का हित होगा और इस प्रकार, कम सेवा वाले बाजारों तक इसकी पहुंच का विस्तार होगा।
व्हील्सईएमआई, टू-व्हीलर ओनरशिप-राइडरशिप लाइफ साइकिल के साथ किफायती समाधानों की एक श्रृंखला प्रदान करता है, जो कामकाजी परिवारों के लिए किफायती है। इनमें नए और पुराने दोपहिया वाहनों का वित्त पोषण, इलेक्ट्रिक बाइक तक पहुंच, बीमा, सर्विसिंग, स्पेयर पार्ट्स प्रबंधन और पुराने दोपहिया वाहनों के लिए एक पारदर्शी बाजार शामिल हैं। व्हील्सईएमआई अपने मॉडल के माध्यम से गहरे भौगोलिक क्षेत्रों में ग्राहकों को वित्तपोषित करने में माहिर है, जो ग्राहकों के कम प्रतिनिधित्व वाले सेगमेंट में गतिशीलता को सक्षम करते हुए शहरी और ग्रामीण भौगोलिक क्षेत्रों के बीच डिजिटल खाई को पाटता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास