अत्याधुनिक उपकरण के माध्यम से नकल कर रही महिला गिरफ्तार
जौनपुर, 07 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के टीडी पीजी कॉलेज में टीजीटी की परीक्षा में अत्याधुनिक उपकरण के माध्यम से नकल करते एक महिला पकडी गई,जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
टीडी पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर समर बहादुर सिंह ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह की पाली में कॉलेज के कला संकाय भवन के कमरा नम्बर 36 में सुनीता मौर्या परीक्षा दे रही थी , वह कान में ईयर फोन लगाए हुए थी कक्ष निरीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने महिला पुलिस के माध्यम से उसकी तलाश करायी तो उसके कान में एक डिवाइस मिला, जिसके माध्यम से वह साल्वर के माध्यम से प्रश्न हल कर रही थी।उन्होंने बताया कि महिला को लाइन बाजार पुलिस हिरासत में लेकर इस रैकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें