लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन का नेपानगर ठहराव का निर्णय
गोरखपुर,03 अगस्त (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन का तात्कालिक प्रभाव से 31 अगस्त तक नेपानगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस सेछूटने वाली 02538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन का प्रायोगिक रूप से नेपानगर पर ठहराव किया जो 09.19 बजे पहुंचकर 09.20 बजे छूटेगी।
उन्होंने बताया इसी तरह गोरखपुर से छूटने वाली 02537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी प्रायोगिक रूप से नेपानगर 15.14 बजे पहुंचकर 15.15 बजे छूटेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें