सशक्त महिलायें रखेंगी नये उत्तर प्रदेश की नींव : योगी

 लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारम्भ करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि स्वालंबी,सुरक्षित और सशक्त महिलायें नये उत्तर प्रदेश की नींव है।

उन्होने कहा कि मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार देकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जायेगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विदेश मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थी।


श्री योगी ने कहा “ हम नये उत्तर प्रदेश की नींव को मजबूत करने के लिये मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू कर रहे हैं। पहला चरण हमने पिछले साल नवरात्रि के दौरान शुरू किया था। उन्होने कहा कि सभी 75 जिलों में एक साथ तीसरे चरण की शुरूआत हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 75 महिलाओं को सम्मानित भी किया।

उन्होने कहा “ आज से शुरू हो रहे तीसरे चरण के सफल क्रियान्वयन के लिये सभी को सहयोग करना चाहिये। सकरात्मक सोच और भागीदारी से समतामूलक समाज का निर्माण होगा। राज्य सरकार प्रदेश में मातृशक्ति के चर्तुमुखी उन्नतिकरण के लिये कटिबद्ध है। तीसरे चरण के कार्यक्रम में मातृशक्ति को और मजबूती प्रदान की जायेगी। सरकार महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण के लिये कटिबद्ध है। ”

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मिशन शक्ति के पहले दो चरणों की उपलब्धियों की सराहना की और महिलाओ का आवाहन किया कि अपने सपनों को पंख लगाने के लिये वे सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों का भरपूर इस्तेमाल करें। केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा “ जब श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, उन्होने गुजरात में मुख्यमंत्री के तौर पर मिले सभी उपहारों की नीलामी करायी और उससे मिलने वाले धन को बालिकाओं की शिक्षा के लिये दान कर दिया। श्री मोदी ने हाल ही में किये गये मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को मंत्री पद से नवाजे जाने को प्राथमिकता दी। यह महिला सशक्तिकरण के केन्द्र सरकार के इरादे का परिचायक है। ”

केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुसे हुये केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना के कठिन समय में जब कुछ विकसित देशों के पास वैक्सीन नही थी और वे वैक्सीन की खुराक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। श्री मोदी के कारण देश ने छह वैक्सीन के निर्माण में सफलता हासिल की। उन्होने कहा “ हम देश के सभी लोगों के जल्द टीकाकरण किये जाने का प्रयास कर रहे है, विशेषरूप से बीमारी की चपेट में आये लोगों को सबसे पहले टीके की जरूरत है।

उन्होने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं के विकास और उसके सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है। जनधन योजना,मुद्रा ऋण समेत केन्द्र सरकार की कई योजनो महिलाओं को केन्द्रित करके बनायी गयी है। उन्होने कहा कि महिलायें चुनौतियों से कभी नहीं घबराती बल्कि सभी कार्यक्रमों में बढचढ का हिस्सा लेती है औरलहंृृृृृजब प्रोत्साहन की बात आती है, महिलायें इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से कभी नहीं घबराती है।

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं से बात करते हुये उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार भंडारण क्षमता में इजाफा करने के लिये भी ऋण देती है। उन्होने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ के प्रयासों की बदौलत हाल ही में महिलाओं के लिये केन्द्र सरकार ने स्थायी सेवा आयोग में मातृशक्ति को शामिल किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास