विपक्षी नेताओं को अफगानिस्तान की स्थिति से अवगत करायेगा विदेश मंत्रालय

 नयी दिल्ली 23 अगस्त (वार्ता) विदेश मंत्रालय संसद में विपक्षी दलों के नेताओं को अफगानिस्तान के हालात और वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाने तथा भारतीय हितों की रक्षा से संबंधित जानकारी देगा।

विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा , “ अफगानिस्तान के घटनाक्रम के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह विपक्षी दलों के सदन में नेताओं को इस बारे में जानकारदी दें। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इस संबंध में आगे की जानकारी देंगे। ”

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से घटनाक्रम तेजी से बदला है और भारत पिछले कुछ दिनों से अपने राजनयिकों सहित वहां फंसे नागरिकों को निकाल रहा है। विपक्ष ने सरकार से इस बारे में स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास