ई फाइलिंग पोर्टल की खामियों पर इंफोसिस के सीईओ तलब

 नयी दिल्ली 22 अगस्त (वार्ता) वित्त मंत्रालय ने ई फाइलिंग पोर्टल पर करदाताओं को हो रही परेशानियों को करीब ढाई महीने बाद भी समाधान नहीं होने के कारण इंफोसिस के एमडी और सीईओ सलिल पारेख को कल जबाव देने के लिए तलब किया है।

आयकर विभाग ने यहां बताया कि इसको लेकर इंफोसिस को समन भेजा गया है जिसमें उनसे इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल में आ रही गड़बड़ी के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसमें कहा गया है कि श्री सलिल पारेख 23 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताएं कि ढाई महीने बाद भी ई-फाइलिंग पोर्टल में गड़बड़ी क्यों जारी है।
मंत्रालय ने इंफोसिस से पूछा है कि इतने दिनों बाद भी ई-फाइलिंग से जुड़ी गड़बड़ी दुरुस्त क्यों नहीं हो पाई। इससे करदाताओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 21 अगस्त से यह पोर्टल ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहा है क्योंकि इसमें कुछ तकनीकी खामी बताई जा रही है।
गत 7जून को लॉन्च के बाद ई-फाइलिंग पोर्टल में कई तरह की तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इससे करदाताओं को परेशानी हो रही है।
पोर्टल में आ रही तकनीकी गड़बड़ी को लेकर सरकार को कई शिकायतें मिली हैं जिनमें टैक्स प्रोफेशनल, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और टैक्सपेयर आदि शामिल हैं। सरकार इसे जल्द सही करने का भरोसा दिला चुकी है लेकिन गड़बड़ी अभी तक बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास