देवरिया में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर किया नमन

 देवरिया,16 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भारत रत्न स्व0 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित करते हुए राजनीति में एक आदर्श स्थापित किया। राष्ट्र और समाज हित के लिये राजनीति कैसे की जाये, वह इसका जीता जागता उदाहरण थे।
उन्होंने कहा कि युगपुरुष अटल जी को कार्यकर्ताओं की तरफ से कोटि-कोटि नमन है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के युगपुरुष, भाजपा के संस्थापक असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक अटल जी का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा, लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवार पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहादुर दूबे ने कहा कि हम सभी के प्रेरणा स्रोत, सुशासन के प्रणेता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा को वटवृक्ष बनाने में अटल जी का अमूल्य योगदान है। अटल जी आज भी करोड़ो कार्यकर्ताओं के हृदय में विराजमान हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास