सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से होगा नये भारत का सृजन: मोदी

 नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘सबका साथ, सब का विकास और सबका विश्वास’ में ‘सबका प्रयास’ का नया नारा जोड़ते हुए कहा कि इससे आजादी के सौ साल पूरे होने से पहले नए भारत का सृजन किया जा सकेगा ।

श्री मोदी ने लाल किला की प्राचीर से देश के 75वें स्वाधीनता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नए भारत के सृजन से समृद्धि के नए शिखर पर पहुंचा जा सकता है । उन्होंने कहा कि अमृतकाल के दौरान आधुनिक संरचना के निर्माण से गांवों और शहर के अंतर को पाटा जा सकता है ।सरकार लोगों के जीवन में बेवजह दखल नहीं देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से हर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। उज्ज्वला से आयुष्मान भारत पूर्णता में आगे बढ़ना है। शत प्रतिशत गांवों में सड़क हो और हर व्यक्ति के पास आयुष्मान भारत कार्ड हो ।गैस कनेक्शन , बीमा और पेंशन का हर व्यक्ति हकदार हो ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेहड़ी पटरी पर सामान बेचने वाले और ठेला चलाने वालों को स्वनिधि योजना के तहत बैंकों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत घरों को बिजली की सुविधा दी गयी है और शौचालय का निर्माण हो गया है। कुछ वर्षों के अंदर ही संकल्प को साकार करना होगा। जल मिशन योजना के तहत दो साल में ही साढ़े चार करोड़ घरों में नल से जल मिलने लगा है ।
श्री मोदी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर अच्छे अस्पताल की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, जिनमें अधिकतर जगह ऑक्सीजन प्लांट भी होंगे। देश में अब तक 75 हजार हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण किया गया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास