युवती की तलाश तो दूर,गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में भी आनाकानी

 देवरिया,10 अगस्त (वार्ता) महिला सुरक्षा के लिये सरकार के तमाम दावों को धता बताते हुये उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस 15 दिन पहले लापता हुयी युवती की तलाश तो दूर, उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने में भी आनाकानी कर रही है।

गुमशुदा युवती की मां मदद के लिये पिछले एक पखवाड़े से लार थाने के चक्कर लगा रही है मगर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय थानेदार का कहना है कि वह कोई लेंस नहीं लगाये है कि युवती उनकी निगाह में आ जायेगी।
लार क्षेत्र के एक गांव की लड़की भाटपाररानी में बीए की छात्रा है और वह अपनी मां से 26 जुलाई को नौ बजे दिन में कालेज में प्रवेश पत्र लाने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम तक बेटी के वापस न आने पर मां ने उसकी तलाश की और न मिलने कि स्थिति में 27 जुलाई को लार थाने में लिखित सूचना देकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई थी। उन्होने बताया कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया और कहती है कि देखते हैं।
युवती की मां ने बताया कि हमने 9 अगस्त को देवरिया पुलिस अधीक्षक आफिस में एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र को देकर अपनी लड़की बरामदी और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।गायब बेटी की मां ने बताया कि उसने थाने में अपनी बेटी के गायब करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर गांव के ही बगल के एक विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है,लेकिन लार थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा आज हमारा मुकदमा दर्ज न कर गायब बेटी को बरामद नहीं कर सके हैं और उसे दौड़ा रहे हैं।
लापता युवती की मां ने कहा कि सोमवार को वह पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की है और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लड़की को बरामद कराया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास