ओप्पो ने अगली पीढ़ी की इमेजिंग तकनीक की श्रृंखला पेश की
नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) दुनिया की अग्रणी स्मार्ट उपकरण ब्रांड ओप्पो ने स्मार्टफोन के कैमरा के सेंसर और मॉड्यूल को अपग्रेड करने के उद्देश्य से आज अगली पीढ़ी की इमेजिंग तकनीक की श्रृंखला पेश की।
ओप्पो ने बताया कि पेश की गई अगली पीढ़ी का आरजीबीडब्ल्यू सेंसर कैमरा से फोटो लेने के लिए 60 प्रतिशत अधिक रोशनी देता है। इससे कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लेने में सक्षम होगा। इस सेंसर को एडवांस प्रोसेसिंग तकनीक से लैस किया गया है, जिससे स्मार्टफोन की कंप्यूटिंग क्षमता और बढ़ जाएगी।यह नवाचार ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है, जिससे बेहतरीन फोटो लेना आसान हो जाएगा। यह तकनीक स्मार्टफोन यूजर को पेशेवर कैमरे की तरह फीचर उपलब्ध कराएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें