लुब्रीजोल और प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स में साझेदारी

 मुंबई, 08 अगस्त, (वार्ता) सीपीवीसी कंपाउड के निर्माता लुब्रीज़ोल एडवांस्ड मैटेरियल्स ने प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की है ताकि भारत में कॉर्झन सीपीव्हीसी सामग्री और पाइपिंग समाधानों के निर्माण और बिक्री की सुविधा मिल सके।

कंपनी ने आज कहा कि लुब्रीज़ोल भारतीय औद्योगिक पाइपिंग क्षेत्र में अपने उत्पाद की पेशकश का विस्तार करेगा और भारत में औद्योगिक पाइपिंग सिस्टम में प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड की स्थिति को मजबूत करेगा।
कॉर्झन सीपीव्हीसी पूरे भारत में प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड के माध्यम से सितंबर 2021 से उपलब्ध होगा। लुब्रीज़ोल सीपीवीसी पाइपिंग तकनीक में अग्रणी है और इसके कॉर्झन सीपीव्हीसी का उच्च दबावों और संक्षारक रसायनों को झेलने में सक्षम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास