अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा फॉर्च्यून प्लस
नयी दिल्ली, 02 अगस्त, (वार्ता) निजी बीमा कंपनी अवीवा लाईफ इंश्योरेंस ने अवीवा फॉर्च्यून प्लस के लॉन्च की घोषणा की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है, जो निवेश पर दोहरे फायदे- संपत्ति निर्माण एवं इंश्योरेंस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्लान सात फंड विकल्प प्रस्तुत करता है और ग्राहकों को पॉलिसी को अपनी जरूरतों के अनुरूप अनुकूलित करने का लचीलापन प्रदान करता है, ताकि उन्हें लाईफ इंश्योरेंस के साथ अपनी बचत की वृद्धि करने का अवसर मिले और उनकी संपत्ति में वृद्धि हो।अवीवा फॉर्च्यून प्लस ग्राहक को परिपक्वता के समय पॉलिसी अवधि में दिए गए कम से कम 100 प्रतिशत शुल्क की वापसी की विशेषता प्रस्तुत करता है। इस प्लान द्वारा ग्राहक पॉलिसी अवधि, प्रीमियम भुगतान की अवधि और प्रीमियम की राशि चुनकर अपने प्लान को अपनी जरूरत के अनुरूप डिज़ाइन कर सकते हैं, ताकि उन्हें सर्वाधिक फायदा मिले।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें