योगी का जनता दर्शन,एक्शन आन द स्पाट

 लखनऊ 7 अगस्‍त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्‍शन आन द स्‍पाट’ की नीति को जारी रखते हुए जनता दर्शन के दौरान पीड़ितों को न्याय दिलाने में हीलाहवाली करने वाले पुलिस अफसरों को फोन पर जमकर फटकार लगाई।

भाई की हत्‍या की एफआईआर नहीं दर्ज किए जाने की शिकायत लेकर शनिवार को जनता दर्शन में पहुंचे सीतापुर निवासी श्रमिक सुंदर लाल को श्री योगी सीतापुर के एसपी को तत्‍काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम की फटकार के बाद सीतापुर पुलिस ने सुंदर लाल की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


जनता दर्शन में पहुंचे सीतापुर के गांव चौपरिया निवासी सुंदरलाल ने बताया कि पिछली सात जुलाई को उसके भाई चूरामणि को बुद्धा,प्‍यारे और गुटका अपने साथ लेकर गए और शराब पीने के बाद उसकी हत्‍या कर दी। सुंदरलाल ने बताया कि मामले की शिकायत उसने थाने में की लेकिन पुलिस मामले का टालती रही। मुख्‍यमंत्री ने मामले पर तत्‍काल कार्रवाई के साथ ही अफसरों को निर्देश दिए की लोगों की शिकायतों की जांच कर तत्‍काल कार्रवाई की जाए। शिकायतों को नजरंदाज करने वाले अफॅसरों पर कार्रवाई के निर्देश भी मुख्‍यमंत्री ने दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री ने जनता दर्शन में आए 100 से अधिक फरियादियों को सुना और उनके मामलों का तत्‍काल निस्‍तारण कराया। सीएम ने इस दौरान कई फरियादियों से बातचीत कर उनके क्षेत्र में विकास का हाल भी जाना । मुख्‍यमंत्री ने मामलों के जिला स्‍तर पर निस्‍तारण की व्‍यवस्‍था की निरंतर निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास