नोवा आईवियर की एडवांस्‍ड लेंस टेक्‍नोलॉजी रेंज की पेशकश

 नयी दिल्ली, 19 अगस्त, (वार्ता) नोवा आईवियर ने यूवी प्रोटेक्‍टेड फैशनेबल नोवा सनग्‍लासेस और नोवा कम्‍प्‍लीट आईग्‍लासेस की एक रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इन चश्‍मों में ब्‍लू-लाइट फिल्‍टर लेंसेस लगे हुए हैं, जो मिलेनियल्‍स और जनरेशन जेड की देखने सम्‍बंधी जरूरतों को पूरा करते हैं। एडवांस्‍ड लेंस टेक्‍नोलॉजी से लैस और बारीकी से बनाई गई यह प्रोडक्‍ट लाइन ज़ीरो पावर और पॉवर्ड, दोनों लेंसेस के साथ उपलब्‍ध है।
फॉग-फ्री विजन और लेंस की पूरी स्‍पष्‍टता के लिये, नोवा आईवियर अपने क्‍लेकशन से एंटी-फॉग सॉल्‍यूशंस और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग्‍स की पेशकश भी कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास