भदोही शहर में अबू आजमी गो बैक के लगे नारे

 भदोही, 02 अगस्त(वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही में सोमवार को समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी गो बैक के लगे नारे लगे।

श्री आजमी के आज यहां एक कालीन निर्यातक सहित कई सपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जैसे ही माहाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आजमी का काफिला निकला तभी भदोही नगर पालिका परिषद के सभासद दानिश रूमी सिद्दीकी के नेतृत्व में पहुंचे सैंकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने अबू आजमी गो बैक के नारे लगाने लगाने शुरु कर दिए। हालांकि इस बीच पार्टी के कुछ नेताओं ने नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को धक्का देते हुए हटा दिया और अबू आजमी के काफिले को रवाना किया।
इस सम्बन्ध में सभासद दानिश रूमी सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आजम खां के स्थान पर अबू आजमी जैसे नेता किसी भी सूरत में समाज के लोगों को कुबूल नहीं हैं। अबू आजमी के कार्यक्रम से भदोही में सपा दो खेमों में बंटती नजर आयी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास