अपराधिक दृष्टि से पश्चिमी यूपी अत्यन्त संवेदनशील:डीजीपी

 मेरठ,12 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मकुल गोयल ने आज कहा कि अपराधिक दृष्टि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश अत्यन्त संवेदनशील है जो राजधानी दिल्ली और समूचे प्रदेश को प्रभावित करता है।

श्री गोयल आज यहां मेरठ जोन के आठ जिलों के अपराध की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा साइबर अपराध के दौर में पुलिस विवेचना पूरी तरह सक्षम नहीं है,जिसके लिये पुलिस निरीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कप्तानों और कमिश्नर से पुलिस कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे गये हैं जिससे उन पर काम किया जा सके।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक समेत तमाम अधिकारियों को स्वयं जायजा लेने के निर्देश दिये गये हैं। इससे पूर्व श्री गोयल ने जोन के आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी मीटिंग की।
श्री गोयल ने बताया कि नये बनाये गये जनपदों बागपत और शामली में जल्द पुलिस लाइन का निर्माण कराने के निर्देश दिये गये हैं जिसके लिये भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास