सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने किया परिषद से बहिर्गमन
लखनऊ,18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधान परिषद में ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में प्रत्याशियों के साथ हुये दुव्र्यवहार की सूचना पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट समाजवादी पार्टी(सपा) सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।
बुधवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन परिषद में सूचनाओं के दौरान 12ः30 बजे अपराह्न वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुपूरक अनुदानों की मांगों को सदन के पटल पर रखा। कार्य सूची की मदो को निपटाया गया। याचिकाओं को याचिका समिति को संदर्भित किया गया।उसके बाद सपा के नरेश चन्द उत्तम, बलराम यादव, डा0 दिलीप यादव एवं अन्य सदस्यों ने प्रदेश में हुये
ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनावों में प्रत्याशियों के साथ हुये दुव्र्यवहार के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। सूचना की ग्राह्यता पर सपा के शशांक यादव, उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, दिलीप यादव, हीरा लाल यादव एवं नरेश चन्द उत्तम ने विचार व्यक्त किये।
नेता सदन ने सदन को तथ्यों से सदन को अवगत कराया। नेता सदन के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। अधिष्ठाता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवष्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।
इसके अलावा सपा के अहमद हसन, बलराम यादव, राम सुन्दर दास निषाद ,शशांक यादव एवं अन्य सदस्यों
ने 24 जुलाई को गोरखपुर के गोला इलाके में ग्राम पंचायत अधिकारी के हत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई कराये जाने के संबंध
में सूचना दी। सूचना की ग्राह्यता पर अरविन्द प्रताप यादव, संतोष यादव सनी, राम सुन्दर दास निषाद, वासुदेव यादव एवं नेता विरोधी दल अहमद हसन ने विचार व्यक्त किये।
नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।
बसपा के दिनेश चन्द्रा, अतर सिंह राव, सुरेश कुमार कश्यप, महमूद अली एवं भीमराव अम्बेडकर ने प्रदेश के किसानों की आय दुगुना कराये जाने के संबंध में कार्यस्थगन सूचना दी। सूचना की ग्राह्यता पर सुरेश कुमार कश्यप ने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सभापति श्री सिंह ने पुनरावृत्ति के आधार पर नियम-ं 105(4) के तहत सूचना को अग्राहय किया।
काॅग्रेस के दीपक सिंह ने प्रदेश में बढ़ती मंहगाई को कम किये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राह्यता पर दीपक सिंह ने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता सुरेश कुमार कश्यप
ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवष्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित कर दिया। इसके अलावा
शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश राजकीय शिक्षकों की भाॅति सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी निःषुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राह्यता पर सुरेश कुमार त्रिपाठी और धुव कुमार त्रिपाटी के अलावा निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चन्देल, सपा के लाल बिहारी यादव ने विचार व्यक्त किये।
नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया।अधिष्ठाता श्री कश्यप ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये। निर्दलीय समूह के राज बहादुर सिंह चन्देल एवं डा0 आकाश अग्रवाल ने वित्तविहीन शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर डा0 आकाश अग्रवाल, सपा के मान सिंह यादव, एवं राज बहादुर सिंह चन्देल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता श्री कश्यप ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित कर दिया।
इसके पूर्व प्रहर प्रारम्भ में सपा के परवेज अली ने उत्तर प्रदेश में घरेलू विद्युत संयोजनों का विद्युत भार विभाग द्वारा स्वतः बढ़ाने व घटाये जाने के संबंध में ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा से प्रश्न किया। अनुपूरक प्रश्नों के माध्यम से अन्य सदस्यों ने मंत्री से विद्युत विभाग की लापरवाही की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
श्री परवेज अली ने कहा मंत्री जी आश्वस्त कर दे कि उक्त प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को आगे से प्रापर नोटिस दिया जायेगा। इस पर सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने ऊर्जा मंत्री जी को निर्देशित करते हुये कहा कि इस बात पर आप सख्ती से आदेश दे कि नोटिस जरूर दिया जाये। अधिकारी इतने स्वतंत्र न रहे कि हमने नोटिस दिया था और जवाब नहीं आया, साथ ही सदस्य की समस्याओं को मंत्री द्वारा दिखवा लेने के भी सभापति ने निर्देश दिये।
नियम-39 के तहत औचित्य का प्रश्न सपा के शतरूद्र प्रकाश ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल सदस्यों को विधायक निधि के (विधान मण्डल विकास क्षेत्र) के लिए जारी शासनादेशों के मार्गदर्शी सिद्धान्तों की उचित व्यवस्था करते हुये क्रियान्वित किये जाने के संबंध में औचित्य का प्रश्न किया। सभापति श्री सिंह ने विधायक निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों की व्याख्या करने के निर्देश दिये।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुपूरक अनुदानों के प्रस्ताव पर भाजपा के लक्ष्मण ’आचार्य’ का भाषण जारी रहा। उसके बाद अधिष्ठता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने 4ः55 बजे सदन की बैठक कल 19 अगस्त पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें