बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करेगी सरकार : योगी

 हमीरपुर 10 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।

श्री योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि हर दो तीन साल में हमीरपुर में आने वाली बाढ को रोकने के लिये सिंचाई विभाग को प्रोजेक्ट बनाने को कहा गया है। जिले में 90 गांव बाढ़ से प्रभावित है पीड़ितों की हर संभव मदद सरकार करेगी।


उन्होने कहा कि राजस्थान से अधिक पानी छोडे जाने से बाढ़ का प्रकोप जिले में आया है,इसके लिये एसडीआरएफ की टीम को नियुक्त कर दिया गया है। पहले से ही आपदा राहत निधि से पीडितो को प्रशासन द्वारा मदद की जा रही है। बाढ़ समाप्त होने के बाद संक्रामक रोग फैलने का खतरा पैदा होगा। इसके लिये पहले से ही बचाव के उपाय कर लिये गये है। किसी भी बाढ़ पीडित को कोई कष्ट नही होने दिया जायेगा।

इसके पहले मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीडितो से मिलकर उनकाा हालचाल लिया और कहा कि सभी को गाडी से राहत शिविर में पहुंचाया जायेगा। पहले सीएम का कार्यक्रम शहर से एक किलोमीटर दूर बाढ राहत शिविर डिग्री कालेज कुछेछा में रखा गया था मगर अचानक कार्यक्रम बदलकर हमीरपुर कलक्ट्रेट प्रांगण में रखा दिया गया जिससे सैकड़ो पीडि़त अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने नही रख पाये।

इस मौके पर भाजपा नेताओ ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखी । उनको शीघ्र हल करने को आश्वासन दिया है। इस मौकेे पर राज्य पिछड़ा बर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद,सदर विधायक युवराज सिंह,राठ विधायक मनीषा अनुरागी,जिला अध्यक्ष वृजकिशोर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास