हल्दीराम ने लाँच किया प्रीमियम भारतीय मिठाई ब्रांड मिश्री

नयी दिल्ली, 10 अगस्त,(वार्ता) मिठाई, नमकीन आदि का रिटेट नेटवर्क संचालित करने वाली कंपनी हल्दीराम ने प्रीमियम भारतीय मिठाई ब्रांड मिश्री लाँच करने की घोषणा की ।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय मिठाई को और ऊंचाई पर लेकर जाना है। मिठाइयों के साथ यादें जुड़ी होती हैं और उन्हें खास बनाते हुए मिश्री प्रियजनों के प्रति विनम्रता दिखाने का तरीका बदलने जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा, “हमारे जीवन का हर खूबसूरत पल मिठाई के साथ मनता है। हम मिठाई के डिब्बे के बिना न तो किसी को बधाई देते हैं और न ही कोई नई शुरुआत करते हैं। इस मिठाई को मिश्री के साथ उत्सवी रूप देने का समय आ गया है। हम अपने बेहतरीन लजीज मिठाइयों के साथ एक नई कैटेगरी बनाने को लेकर उत्साहित हैं। मिठाइयां हमेशा से हमारे उत्सवों का हिस्सा रहे हैं और यह उस उत्सव को यूनिक टच देते हैं। पसंदीदा सामग्री से लेकर सबसे लजीज व्यंजनों तक, मिश्री के पास अपने प्रियजनों के प्रति आभार व्यक्त करने के तरीके को बदलने के लिए सब कुछ है। ”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास