जौनपुर में कौन बनेगा करोड़पति के विजेता के हाथों में बैंकों की कमान

 

जौनपुर,04 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर से कौन बनेगा करोड़पति के करोड़पति विजेता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम अनिल कुमार सिन्हा के हाथों में जिले के बैंकों की कमान होगी।

नए जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम अनिल कुमार सिन्हा ने वर्ष 2011 में केबीसी में हिस्सा लिया था और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हाट सीट पर बैठे थे। पांच करोड़ के अंतिम सवाल का सामना करने वाले अनिल कुमार ने एक करोड़ रुपये लेकर हाट सीट छोड़ दी थी।

श्री सिन्हा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2006 से 2011 तक जौनपुर के मंडी नसीब खां की यूबीआई की मुख्य शाखा पर कार्य किया था। यहां से कोलकाता स्थानांतरण होते ही इनका चयन नवंबर 2011 में केबीसी के लिए हुआ, जहां पर फास्टर फिगर फास्ट में बैठे, सबसे पहले सवाल का जवाब देने के बाद उनको हाट सीट पर बैठने का मौका मिला। इन्होंने शुरू से लेकर अंतिम सवाल का सामना किया और 12 वें सवाल का जवाब देने के बाद वह एक करोड़ के विजेता बने, अंतिम व 13 वां प्रश्न पांच करोड़ था, जिसमें इनकी डबल डिप की लाइफ लाइन बची थी। इसमें इन्होंने एक बैंकर होने के नाते रिस्क न लेते हुए एक करोड़ रुपये जीतकर हाट सीट छोड़ दी थी। एक करोड़ की धनराशि पर 30 लाख रुपये टैक्स कटने के बाद उन्हें 70 लाख रुपये मिले थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास