कुशीनगर में कई स्थानों पर छापा, भारी मात्रा में मटर बरामद

 कुशीनगर,03 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जिला प्रशासन एवं पुलिस ने लखुआ गांव व खड्डा कस्बे में छापा मारकर लगभग 818 बोरी मटर बरामद की,कुछ बोरियों पर कनाडा लिखा है,आशंका है कि यह मटर नेपाल से तस्करी करके यहां लाई गई है।

खाद्य एवं औषधि विभाग सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मटर के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज गये है। वाणिज्य कर के अधिकारी भी मौके पर पहुंच छानबीन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया एडीएम विंध्यवासिनी राय व एएसपी एपी सिंह कोतवाली पडरौना, नेबुआ नौरगिया सहित विभिन्न थानों की पुलिस के साथ कल रात को खड्डा थाने के लखुआ ग्राम के हसनू टोला में छापा मारे। मौके से ट्रक व चार पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें मटर के बोरे मिले। गोदाम स्वामी व वाहन चालकों को हिरासत में ले लिया गया।
सूत्रों के अनुसार इसके बाद नगर पंचायत के भारतीय स्टेट बैंक तिराहे के पास एक गल्ला आढ़तिया की दुकान से भी 123 बोरी मटर बरामद की गई। आढ़तिये को हिरासत में ले लिया गया। बरामद कुछ बोरियों पर कनाडा जबकि कुछ पर कुछ भी नहीं लिखा है। बोरियों का वजन 20 व 25 किलोग्राम है। इस धंधे के पीछे महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया निवासी एक गल्ला व्यवसायी का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास