पूर्व अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी यूएई में

 

काबुल, 18 अगस्त (वार्ता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से रविवार को पलायन करने वाले राष्ट्रपति अशरफ गनी का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्वागत किया गया है।

रिपोर्टाें के मुताबिक यूएई के विदेश मंत्रालय ने इस आशय की जानकारी दी है। कई समाचार साइटों ने कहा कि श्री गनी सबसे पहले ताजिकिस्तान गए थे, जहां उन्हें कथित तौर पर उतरने की अनुमति नहीं दी गयी और फिर ओमान चले गए लेकिन उन्हें आखिरकार संयुक्त अरब अमीरात में आश्रय दिया गया है।

श्री गनी और उनका परिवार खाड़ी देश में है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘मानवीय आधार’ पर उनका वहां स्वागत किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास