देवरिया में बैंक का सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल

 देवरिया,21 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बैंक पर ड्यूटी दे रहा होमगार्ड गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर श्रेयस त्रिपाठी ने यहां बताया कि शहर के राघव नगर में स्थित सिंडीकेट बैंक की शाखा पर होमगार्ड श्रीकिशुन की ड्यूटी बैंक सुरक्षा में लगी थी। बैंक के प्राइवेट गार्ड सलेमपुर क्षेत्र निवासी डीएन तिवारी के लाइसेंसी असलहे से अचानक गोली चलने से बैक ड्यूटी दे रहे होमगार्ड का जवान श्रीकिशुन घायल हो गये तथा उनके पैर में गोली लगी है । होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बैंक के प्राइवेट गार्ड डीएन तिवारी को हिरासत में लेकर बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम द्दष्टया यह घटना दुर्घटना के रूप में सामने आ रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास