मोदी ने मन की बात के लिए लोगों से सुझाव मांगे

 नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए सुझाव मांगे हैं।


प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा , “ इस महीने के मन की बात कार्यक्रम में आप की किस तरह के विषयों में रूचि है। इन विषयों को आप माई गव या नमो ऐप पर साझा कर सकते हैं। आप फोन नम्बर 1800117800 पर अपना संदेश रिकार्ड करके भी भेज सकते हैं। ”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को मन बात कार्यक्रम में ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ साझा करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए वह लोगों से भी सुझाव आमंत्रित करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास