यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित

 लखनऊ 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही गुरूवार को चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पारित होने के साथ ही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी।

मानसून सत्र 17 अगस्त को शुरू हुआ था। सत्र के पहले दिन छह दिवंगत सदस्यों को श्रद्धाजंलि देने के बाद दिन भर के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी था जबकि बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7301.52 करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट पेश किया था जिसको आज सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इसके साथ ही 14 विधेयक पारित किये गये जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी। इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार सदन की कार्यवाही चार बैठकों में 24 अगस्त तक सम्पन्न होनी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास