महिलाओं के सुर,उज्ज्वला ने उज्‍जवल किया जीवन

 लखनऊ, 10 अगस्‍त (वार्ता) उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की महिलाओं ने संवाद स्‍थापित किया।

कार्यक्रम में उत्‍तर प्रदेश, देहरादून, गोवा, पंजाब की महिलाओं ने इस स्‍वर्णिम योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया। महिलाओं ने एक स्‍वर में कहा कि इस योजना से पहले हम सबका जीवन जहां कठिन हुआ करता था वहीं इस योजना के बाद हम सबका जीवन सरल हो गया है। उज्ज्वला योजना से हमारी जिंदगी उज्‍जवल हुई है।


गोरखपुर जिले की रहने वाली किरण देवी ने कहा “ मैं पीएम सर की आभारी हूं कि उन्‍होंने ऐसी योजना शुरू की जिससे मेरे जैसी तमाम महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। मैं राष्‍ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी हूं और समूह चला रही हूं। इसके साथ ही बेना, पंखा, डलिया बनाती हूं। एक कैंप के जरिए इस योजना का पता चला। मेरी जिंदगी में इस योजना से बड़ा बदलाव आया है। पहले बारिश के समय में बेहद असुविधा होती थी पर अब आसानी हुई है।”

देहरादून की बुंदी देवी ने कहा “ पहले जंगल से लकड़ी लाती थी। आंखों से आंसू और घर में धुंआ भरने से खाना बनाने में कठिनाई होती है। इस योजना का लाभ जब से मिला तब से अब बच्‍चों को समय से खाना दे पाती हूं इसके साथ ही दूसरे अन्‍य कार्यों पर ध्‍यान दे पाती हूं। मैंने इस योजना से दूसरी अन्‍य महिलाओं को जुड़ने के लिए प्रेरित किया आज वो भी मेरी तरह इस योजना का लाभ उठा रही हैं।”

नार्थ गोवा की एकता ने कहा “ पहले मैं जंगल से लकड़ी लाती थी सूखी लकड़ी न मिल पाने के कारण घर में धुंआ भर जाता था। इस योजना का लाभ जब से मिला तब से समय बचने लगा। लॉकडाउन में तीन फ्री रीफिल मिली। इसके साथ गैस लेने में कोई दिक्‍कत नहीं हुई।”

पंजाब की आशा ने कहा “ मैं मोदी जी का आभार व्‍यक्‍त करती हूं कि उन्‍होंने हम माताओं बहनों की दिक्‍कतों को ध्‍यान में रख इस बड़ी योजना की शुरूआत की। गैस कनेक्‍शन में कोई दिक्‍कत नहीं हुई। मेरी जिंदगी में उज्‍जवला योजना से जीवन में बड़ा बदलाव आया। पहले मुझे बाजार से सिलेंडर खरीदना पड़ता था पर अब पैंसों संग समय बच रहा है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास