शोरशराबे के बीच लोकसभा में तीन विधेयक पेश
नयी दिल्ली 09 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के कड़े विरोध एवं हंगामे के बीच संविधान (127वां संशोधन) विधेयक सहित तीन विधेयक पेश किये गये और सदन की कार्यवाही करीब 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।विपक्ष की ओर से कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी, मनीष तिवारी, तृणमूल कांग्रेस के प्रो. सौगत राय ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे होम्योपैथी का व्यवसाय को नुकसान होगा। लेकिन श्री सोनोवाल ने इसका खंडन करते हुए कहा कि यह होम्योपैथी एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति की बेहतरी के लिए लाया गया है।
इसके बाद श्री अग्रवाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार का नाम पुकारा जिन्होंने संविधान का 127वां संशोधन विधेयक पेश किया।
कांग्रेस के नेता श्री चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने आज एक बैठक की है और माना है कि संविधान का 127वां संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करने का फैसला लिया है क्योंकि इससे पिछड़े तबके को नुकसान होगा।
डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने इसका खंडन करते हुए कहा कि इसका विरोध राजनीतिक है और विपक्ष शासित राज्यों ने इस संशोधन की मांग की थी।
शोरशराबे के बीच संविधान का 127वां संशोधन विधेयक पेश किया गया और श्री अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें