बस्ती में अवैध ई-रेल टिकट के चार कारोबारी गिरफ्तार
बस्ती 10 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टीम ने सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर नरखोरिया मे ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले चार कारोबारियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से भारी मात्रा मे अवैध ई-टिकट तथा 45 हजार रूपया नगदी बरामद किया है।
पुलिस सूत्रो ने मंगलवार को बताया कि आरपीएफ टीम द्वारा अवैध टिकट का कारोबार करने वाले अल्लिमुदिन, विपिन कुमार,अब्दुर्रहीम,शमसाद हुसैन को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक लाख 34 हजार 994 रूपये का 63 रेलवे ई-टिकट,एक सेट कम्प्यूटर,दो लैपटाप,तीन प्रिंटर,तीन मोबाइल, तथा 45 हजार रूपया नगद बरामद किया गया है।पुलिस ने चारो कारोबारियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें