पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर,शाह व योगी ने जाना हाल

 लखनऊ,01 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, आज दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसजीपीजीआई जाकर उनका हाल जाना।

श्री कल्याण सिंह गत चार जुलाई से यहां पीजीआई में भर्ती हैं और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार दोपहर कल्याण सिंह का हाल जानने गृह मंत्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की वरिष्ठ चिकित्सकों से बातचीत की।

पीजीआई प्रशासन ने रविवार को यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कल्याण सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों और वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर होने के साथ-साथ अभी नियंत्रण में है।

पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. आरके धीमान समेत सभी वरिष्ठ चिकित्सक लगातार पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास