प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मिली लोगों की सराहना

 लखनऊ, 05 अगस्त (वार्ता) कोरोना संकट के समय लोगों के भरण-पोषण की व्यवस्था करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोशिशों को सोशल मीडिया यूजर्स ने सलामी दी है।

गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यूपी में चार करोड़ लोगों को राशन वितरित हुआ तो ट्विटर पर #धन्यवाद_मोदीजी गूंजता रहा। करीब पांच घंटे तक यह हैशटैग ट्विटर इंडिया की टॉप ट्रेंडिंग में रहा। लोगों ने ट्वीट कर योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की तारीफ की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जारी विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए सराहना भी की।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने भी #धन्यवादमोदीजी के साथ प्रधानमंत्री का आभार जताया। ट्विटर पर लिखा “पीएमजीकेवाई विश्व का सबसे बड़ा अन्न वितरण अभियान है। प्रधानमंत्री जी के विजन का प्रतिफल है कि सदी की सबसे बड़ी महामारी की प्रथम लहर में अप्रैल, 2020 से नवंबर, 2020 तक व दूसरी लहर में मई, 2021 से नवंबर, 2021 तक इस योजना के तहत निःशुल्क अन्न वितरण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री का विजन 'सबको राशन, सबको पोषण' साकार हो रहा है। जनकल्याण के लिए प्रारम्भ की गई 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' हेतु #धन्यवादमोदीजी। ”

एक अन्य ट्वीट में योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने लिखा “ कोरोना के विरुद्ध प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा सीएम योगी महाराज के नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद हर तबके तक शासन की प्रत्येक सुविधा पहुंचाने तथा जीवन व जीविका दोनों की सुरक्षा के लिये संतुलित व्यवस्था बनाई गई। पीएम मोदी तथा सीएम योगी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में यूपी सरकार जनकल्याण हेतु कृतसंकल्पित है। बिना भेदभाव के 'पीएमजीकेवाई' के तहत हर जाति, धर्म, पंथ व मजहब के राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास