मोदी ने पीवी सिंधु को बधाई दी
नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के लिए पी वी सिंधु को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पी वी सिंधु भारत का गौरव हैं और हमारी सबसे ज्यादा बेहतरीन ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक हैं।श्री मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कहा,“हम सभी पी वी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हैं। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उनको बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे बेहतरीन ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक हैं।”
उल्लेखनीय है कि पीवी सिंधु ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी हैं। इस तरह ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें