अमेरिकी दूतावास के निदेशक ने की महाना से मुलाकात

 लखनऊ 06 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी दूतावास के डायरेक्टर माइकल रोसेंथाल के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से मुलाकात की।

इण्डो-अमेरिकन चैम्बर आफ कामर्स (लखनऊ चैप्टर) के अध्यक्ष मुकेश सिंह की अगुवाई में अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने श्री महाना से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात क और उत्तर प्रदेश और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यालय उत्तर भारत के हिस्से में नहीं है। यहां पर कार्यालय स्थापित कराये जाने की योजना है। भारत से संबंध दोनों देशाें के लिए बेहतर और फायदेमंद साबित होंगे।
श्री महाना ने कहा कि इण्डो-अमेरिकन चैम्बर आफ कामर्स के लखनऊ चैप्टर शुरू होने से उत्तर प्रदेश में इण्डस्ट्रीलाइजेशन की नई शुरूआत होगी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश निवेश की दृष्टि महत्वपूर्ण गन्तव्य है। यदि अमेरिका उत्तर प्रदेश में व्यापार बढ़ायेगा तो उत्तर प्रदेश के साथ-साथ यूएस में भी प्रोग्रेस होगी। उन्होंने श्री रोसेंथाल को उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में उद्यम स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के शिखर पर पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में है। शीघ्र ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास होगा। उद्यमियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कालेज स्थापित कराये जाने की योजना है। राज्य सरकार की निवेश प्रभावी नीति के चलते सैमसंग ने प्रदेश में अपना उद्यम स्थापित किया है। यूपी में किसी भी उद्योग को शुरू करने के लिए काफी सहूलियत दी गई है। आकर्षक औद्योगिक नीति लागू की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास