जॉनसन एंड जाॅनसन की वैक्सीन को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) केन्द्र सरकार ने अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जाॅनसन की कोरोना वैक्सीन सिंगल डोज के देश में इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

श्री मांडविया ने कहा कि देश में जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन सिंगल डोज के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही देश में अब तक पांच वैक्सीन कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जाॅनसन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास