वेस्टर्न डिजिटल की अत्याधुनिक वायरलेस चार्जिंग
नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) प्रभावशाली एवं तीव्र समाधानों के जरूरतमंद उपभोक्ताओं की तेज जीवनशैली के अनुरूप वेस्टर्न डिजिटल ने आज वायरलेस चार्जिंग सेगमेंट में सैनडिस्क आईएक्सपैंड वायरलेस चार्जर सिंक एवं सैनडिस्क आईएक्सपैंड वायरलेस चार्जर 15 वॉट विद एडैप्टर प्रस्तुत किए।
कंपनी ने कहा कि सैनडिस्क आईएक्सपैंड वायरलेस चार्जर सिंक वेस्टर्न डिजिटल का पहला वायरलेस चार्जर है, जो क्यूआई कंपैटिबल डिवाईसेस के लिए वायरलेस चार्जिंग एवं ऑटोमैटिक डेटा स्टोरेज तथा बैकअप के दोहरे फायदे के साथ आता है। अभिनव टेक्नॉलॉजी के साथ यह पारंपरिक चार्जर की क्षमताओं का उन्नत रूप है, जो स्मार्टफोन डेटा के मैन्युअल बैकअप एवं वायर्ड चार्जिंग की परेशानियों को दूर करता है।
256 जीबी’ तक की लोकल स्टोरेज क्षमताओं के साथ ग्राहक सैनडिस्क आईएक्सपैंड वायरलेस चार्जर सिंक के साथ पूर्णतः चार्ज्ड एवं बैक्ड-अप स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हैं। यह डिवाइस ऑटोमैटिक रूप से पूर्ण रिज़ॉल्यूशन में फोटो एवं वीडियो का बैकअप लेने में मदद करता है और स्मार्टफोन की बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए स्पेस को बचाती है। यह चार्जर हर यूज़र के लिए पर्सनल बैकअप प्रोफाईल को सपोर्ट करता है ताकि ओवरलैपिंग एवं भ्रामक डेटा की मुश्किल दूर होकर आसानी से बैकअप रखा जा सके। बेहतर एवं सुगम चार्जिंग समाधान के इच्छुक उपभोक्ता सैनडिस्क आईएक्सपैंड वायरलेस चार्जर 15वॉट ले सकते हैं, जो प्रभावशाली चार्जिंग प्रदान करता है।
कंपनी ने कहा कि टेक्नॉलॉजी की प्रगति एवं बाजार में क्यूआई कंपैटिबल स्मार्टफोन तथा डिवाईसेस के बढ़ते उपयोग के साथ वायरलेस चार्जिंग एक तेजी से बढ़ती हुई श्रेणी है और उपभोक्ताओं के बीच इसकी भारी मांग है। वेस्टर्न डिजिटल उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और तेजी से विकसित होती हुई जरूरतों को समझती है और उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर इनोवेट करते हुए रचनात्मक समाधान प्रस्तुत कर रही है। ऑल न्यू सैनडिस्क आईएक्सपैंड वायरलेस चार्जर पोर्टफोलियो इसी तरह का एक उत्तम गैजेट है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें