अल कायदा से संबंद्व समूहों ने तालिबान की जीत की सराहना की

 

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े एक इस्लामिक और अन्य कट्टरवादी समूहों ने अफगानिस्तान में तालिबान की जीत की सराहना करते हुए कहा कि जिहादी ताकतों को इसी तरह के अभियान भारतीय उपमहाद्वीप तथा पाकिस्तान और विश्व के अन्य देशों में भी करने चाहिए।


इस संगठन ‘ग्लोबल इस्लामिक मीडिया फ्रंट’ ने जारी एक बयान में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि उन्होंने कायरता का प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह यूरोपीय और अमेरिकी फौजें अफगानिस्तान से जल्दी निकल सकी हैं।

इस संगठन के इस तरह के बयान के बाद विभिन्न देशों की खुफिया एजेंसियों ने इस बात काे लेकर चिंता जाहिर की है कि तालिबान की अफगानिस्तान में जीत के बाद अलकायदा शायद विश्व के अन्य देशों में अपने विस्तार की रणनीति पर काम करना चाहता है।

इस बयान में कहा गया है,“ बीस वर्ष पहले अमेरिकी जहाजों ने अफगानिस्तान में बम बरसाए थे और इसके कारण तत्कालीन तालिबानी फौंजों को पहाड़ियों में छिपना पड़ा था लेकिन अब वह फिर से काबुल में लौट आए हैं और पूरा अफगानिस्तान उनके नियंत्रण में हैं। इसकी वजह से अमेरिकियों और उनके सहयोगी अफगानी समर्थकों को जल्दबाजी में वहां से भाग कर विमान उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी देखा गया कि किस तरह विरोधी अफगानी सैनिकों को अपने ठिकानों तथा केंन्द्रों से भागना पड़ा और किस तरह साहसी मुजाहिदीनों के सामने दुश्मन की फौजों ने कायरता दिखाई।”

संगठन ने कहा है कि पूरे विश्व के मुस्लिमों ने तालिबान की जीत को साझा किया है और 15 अगस्त का दिन “ इस्लाम के इतिहास में ऐतिहासिक तौर ” पर याद किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, “ अल्लाह सोमालिया, अफ्रीकी साहेल, यमन, सीरिया, पाकिस्तान , भारतीय उपमहाद्वीप और विश्व के अन्य स्थानों में मुजाहिदीनों को ताकत बख्शे।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास