गृह मंत्रालय ने विभीषिका स्मृति दिवस की अधिसूचना जारी की
नयी दिल्ली 14 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 14 अगस्त को देश में हर वर्ष ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’के रूप में मनाने से संबंधित अधिसूचना शनिवार शाम जारी कर दी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आज सुबह ही देश के विभाजन के दर्द को याद करते हुए कहा कि 14 अगस्त को हर वर्ष देश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने एक ट्वीट कर इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा करते हुए आज कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता।गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार ने देश के विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य मौजूदा और भावी पीढियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना को याद दिलाना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें