बाइडेन समेत 13 नेताओं को पीछे छोड़ मोदी का सबसे लोकप्रिय विश्व नेता बनना देश का गौरव : सुशील

 पटना 05 सितंबर (वार्ता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के 13 बड़े नेताओं को पीछे छोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैश्विक लोकप्रियता के शीर्ष पर आना देश और भाजपा के लिए गौरव का विषय है ।

श्री सुशील मोदी ने रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, "भारत में विपक्षी दलों के चहेते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, किसान आंदोलन का समर्थन कर हमारे आंतरिक मामलों मे दखल देने की कोशिश करने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो, ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन और जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल सहित दुनिया के 13 बड़े नेताओं को पीछे छोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 फीसद रेटिंग के साथ वैश्विक लोकप्रियता के शीर्ष पर आना देश और हमारे दल, दोनों के लिए गौरव का विषय।"
भाजपा सांसद ने कहा कि ' द मार्निंग कंसल्ट ' के सर्वे की रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन का अग्रिम उपहार है। इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए बिहारवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ, अभिनंदन। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की विषम परिस्थिति में दुनिया के 50 से ज्यादा देशों की मदद, स्वदेशी वैक्सीन का विकास, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 65 करोड़ लोगों का सबसे तेज टीकाकरण और तमाम चुनौतियों के बीच जीडीपी की विकास दर 20.1 फीसद पर लाकर अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना किसी करिश्मे से कम नहीं है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जितना कठोर परिश्रम किया, उसे कांग्रेस, राजद, सपा, टीएमसी जैसे दुराग्रही विपक्ष भले ही नकारता रहा, लेकिन दुनिया सब देख रही थी। उन्होंने कहा कि वैश्विंक रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्रधानमंत्री को गरीबों की सेवा का आशीर्वाद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास