उप्र में 15 जिलो के 112 गांव बाढ़ से प्रभावित,कई नदियां लाल निशान से ऊपर

 लखनऊ, 26 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में 15 जिलो के 112 गांव बाढ़ से अभी भी प्रभावित हैं और कई नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही है।

राज्य के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में प्रदेश में 9.6 मिमी औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा से 5.1 मिमी के सापेक्ष 188 प्रतिशत है। इस प्रकार एक जून से अब तक 742.7 मिमी औसत बारिश हुई, जो सामान्य वर्षा 779.6 मिमी के सापेक्ष 95 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी, तथा क्वानों-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 15 जिलो में 112 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जिलो में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की 59 टीमें तैनाती की गयी है, 6732 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1395 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। बचाव दल अभी तक 58351 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 358772 ड्राई राशन किट और 637078 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 290070.07 मीटर त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 270868 लीटर, ओआरएस के 290820 पैकेट तथा क्लोरीन के 3042051 टेबलेट वितरित की गई । प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1958 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि 989585 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास